संभल: किशोरी को भगाने के आरोपी युवक के मां-बाप को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। कोतवाली की एक मोहल्ला निवासी किशोरी को सिपाही के बेटे ने प्रेम जाल में फंसाकर 15 जुलाई भगा ले गया था। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर भी है। लेकिन पुलिस आज तक किशोरी का पता लगाने में विफल साबित हुई है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने युवक की मां और …

संभल, अमृत विचार। कोतवाली की एक मोहल्ला निवासी किशोरी को सिपाही के बेटे ने प्रेम जाल में फंसाकर 15 जुलाई भगा ले गया था। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर भी है। लेकिन पुलिस आज तक किशोरी का पता लगाने में विफल साबित हुई है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने युवक की मां और पिता को कोतवाली क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर चालान कर दिया।

इस मामले में तमाम हिन्दू संगठनों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियो से मिल कर किशोरी का पता लगाने के लिये दबाव बना रहा है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक प्रेम जाल में फंसाकर 15 जुलाई घर से भगा ले गया। 14 दिन बीतने के बाद भी पुलिस किशोरी और आरोपी युवक का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। युवक का पिता पुलिस में सिपाही है।

सिपाही ने 20 वर्ष पहले अपनी पत्नी और बच्चे के होते हुए धर्म बदलकर दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर ली थी। किशोरी के परिजनों ने दूसरी पत्नी से पैदा हुए बेटे पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस युवक और किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में एक महिला और व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में खड़े थे।

मुखबिर ने पुलिस को दोनों के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर पति-पत्नी पैदल जाने लगे। पुलिस को दंपत्ति पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों को वाजिदपुरम मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कि तो हाल सदर कोतवाली निवासी अरविंद कुमार उर्फ आरिफ पुत्र बलऊ प्रसाद और बूशरा पत्नी अरविंद कुमार उर्फ आरिफ बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके चालान कर दिया है।

संबंधित समाचार