बदायूं: धान लगा रहे युवक की करंट से मौत
उसहैत/बदायूं, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह खेत में धान लगाने के दौरान ट्यूबबेल से लटकते तार के संपर्क में आ गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव लिलवा के मजरा नगला दलेल निवासी कुंवरपाल (18) पुत्र …
उसहैत/बदायूं, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह खेत में धान लगाने के दौरान ट्यूबबेल से लटकते तार के संपर्क में आ गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव लिलवा के मजरा नगला दलेल निवासी कुंवरपाल (18) पुत्र राम किशन बुधवार को खेत पर धान लगा रहा था। खेत में पानी भरा था। पास में ही एक ट्यूबवेल था जहां से बिजली का एक तार लटक रहा था। धान लगाने के दौरान कुंवरपाल तार की चपेट में आ गया और झुलस गया।
परिजन उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन कुंवरपाल के शव को जिला अस्पताल से थाना उसहैत लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम की मांग की। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने कुंवरपाल के भाई रामऔतार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
