बरेली: 12 करोड़ खर्च कर लगे संपवेल, फिर भी तालाब बना शहर
बरेली, अमृत विचार। शहर के निचले इलाके हजियापुर और डेलापीर में जलभराव रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने इन दोनों ही जगहों पर 12 करोड़ रुपए खर्च कर संपवेल लगवाए थे जो बारिश में काम नहीं आ रहे। इस कारण शहर के तमाम इलाकों के साथ इन स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों …
बरेली, अमृत विचार। शहर के निचले इलाके हजियापुर और डेलापीर में जलभराव रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने इन दोनों ही जगहों पर 12 करोड़ रुपए खर्च कर संपवेल लगवाए थे जो बारिश में काम नहीं आ रहे। इस कारण शहर के तमाम इलाकों के साथ इन स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि, लोगों को उम्मीद थी कि इस बार बारिश में जलभराव के बाद पानी की निकासी हो जाएगी।
बुधवार को बारिश हुई तो निचले इलाकों में पानी भर गया। संपवेल पंप चलाया या नहीं इसकी चिंता किसी जिम्मेदार को नहीं हुई। कागजों में संपवेल पानी खींचते रहे लेकिन हकीकत में लोग जल निकासी न होने से परेशान रहे। दूसरी तरफ नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियरों की अनदेखी व लापरवाही की वजह से गड्ढों वाली सड़कें जानलेवा बन गई है।
राहगीरों का दर्द बढ़ा रहा सिटी स्टेशन रोड पर जलभराव
शासन की मंशा है कि सड़कें गड्ढा मुक्त हों, लेकिन यहां सिस्टम की लापरवाही से शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। गड्ढों वाली सड़क की वजह से वाहनों के निकलने पर बजरी और छोटे पत्थर के टुकड़े उछलकर राहगीरों को घायल ही नहीं कर रहे, बल्कि गड्ढों में बारिश में पानी भर जाने से यह जानलेवा बन गए हैं। बुधवार को सिटी स्टेशन रोड पर गड्ढों में कई वाहन फंस गए। इसकी वजह से रोड पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने धक्का मारकर वाहनों को गड्ढे से बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें…
