बरेली: ओडिशा में करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी बरेली में गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। चिटफंड कंपनी बनाकर ओडिशा में सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में 5 साल से फरार चल रहा राजस्थान का आरोपी बरेली में पकड़ा गया। वह पीलीभीत रोड स्थित नामी होटल में रुका हुआ था। बुधवार दोपहर पहुंची ओडिशा एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को ले गई। राजस्थान के बीकानेर …
बरेली, अमृत विचार। चिटफंड कंपनी बनाकर ओडिशा में सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में 5 साल से फरार चल रहा राजस्थान का आरोपी बरेली में पकड़ा गया। वह पीलीभीत रोड स्थित नामी होटल में रुका हुआ था। बुधवार दोपहर पहुंची ओडिशा एसटीएफ ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को ले गई।
राजस्थान के बीकानेर स्थित 15 वेदों की त्रिपोलिया निवासी दिलीप जैन ने 2016 में ओडिशा जाकर वहां गैंग बनाकर चिटफंड कंपनी खोली थी। उसने लोगों को लालच दिया कि वह कम समय में उनके रुपए दोगुने कर देगा। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपए उसकी कंपनी में लगा दिए। जिसके बाद वह लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उस पर षड्यंत्र बनाकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया तब से वह फरार चल रहा था।
ओडिशा एसटीएफ को कुछ दिन पहले उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। वह उनसे बचने के लिए दिल्ली से बरेली आ गया औक पीलीभीत रोड पर स्थित नामी होटल में रुका। इसकी जानकारी होते ही एसटीएफ ओडिशा ने एसएसपी बरेली से मदद मांगी। जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने होटल में दबिश देकर आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में एसटीएफ ओडिशा से बरेली पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ओडि़शा ले गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि ओडिशा एसटीएफ की सीओ इति दास ने उनसे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी थी। जिसके बाद दिलीप जैन को गिरफ्तार कर उन्हें सौंप दिया गया।
इसे भी पढ़ें…
