उन्नाव: अजगर ने बकरी के बच्चे को दबोच, दहशत में ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम मदान नगर में भारी-भरकम अजगर कल्याणी नदी के किनारे स्थित खेत में चर रही बकरी के बच्चे को दबोच कर उसे निवाला बना डाला। यह देखकर चरवाहों ने डंडों से अजगर की पिटाई कर दी। तब अजगर ने मृत बच्चे को उगल दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग …

उन्नाव। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम मदान नगर में भारी-भरकम अजगर कल्याणी नदी के किनारे स्थित खेत में चर रही बकरी के बच्चे को दबोच कर उसे निवाला बना डाला। यह देखकर चरवाहों ने डंडों से अजगर की पिटाई कर दी। तब अजगर ने मृत बच्चे को उगल दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया। ग्राम मदान नगर के ग्रामीणों के अनुसार मजरा खार पुरवा निवासी मुंशीलाल का पुत्र रवि आज कल्याणी नदी के किनारे स्थित इस्माइल पुत्र सत्तू के खेत में बकरियां चरा रहा था।

तभी अचानक झाड़ियों के बीच छिपे करीब 8 फीट लंबे और करीब 40 किलोग्राम वजनी अजगर ने बकरी के 3 माह के बच्चे को दबोच कर अपने शरीर से जकड़ लिया। अजगर ने अपने सख्त फंदे से कसकर बकरी के बच्चे की जान ले ली और उसे निवाला बना डाला। बकरी के तेज आवाज में मिमियाने से रवि तथा अन्य चरवाहे दौड़े। चरवाहों ने देखा कि अजगर बकरी के बच्चे को लील चुका है और अजगर के पेट में उभरा हुआ बच्चा दिखाई पड़ रहा है। तब चरवाहों ने डंडे से अजगर की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से आहत अजगर ने बकरी के मृत बच्चे को उगल दिया। सूचना पर वन दरोगा पप्पू सिंह यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को पकड़कर बोरे में डाल लिया और उसे ले जाकर किसी जंगल में छोड़ दिया।

संबंधित समाचार