बरेली: बानखाना में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चूका बीच पिकनिक स्पॉट पीलीभीत से मस्ती कर लौटे बदमाशों ने बानखाना में मंगलवार की देर रात जमकर बवाल मचाया। दबंगों ने तमंचे लहराते हुए कई राउंड फायरिंग की। इससे गली में हंगामा मच गया। लोगों ने घेराबंदी शुरू की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। …

बरेली, अमृत विचार। चूका बीच पिकनिक स्पॉट पीलीभीत से मस्ती कर लौटे बदमाशों ने बानखाना में मंगलवार की देर रात जमकर बवाल मचाया। दबंगों ने तमंचे लहराते हुए कई राउंड फायरिंग की। इससे गली में हंगामा मच गया। लोगों ने घेराबंदी शुरू की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फायरिंग करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। फरार दबंग की तलाश की जा रही है। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

किला चौधरी तालाब निवासी मो. हुसैन उर्फ भोला घोसी और उसका साथी चाहबाई निवासी आशीष शर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ पीलीभीत स्थित चूका बीच पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे। उनके साथ सौ फुटा निवासी अमित भी था। चूका बीच घूमने के बाद नशे की हालत में देर रात आरोपी बानखाना पहुंचे। यहां लस्सी की दुकान के पास पहुंचते ही उन्होंने तमंचे निकालकर बेवजह अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार राउंड फायरिंग की गई। इससे वहां पर हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। एक आरोपी को बुधवार को पकड़ गया। पकड़े गए लोगों के पास से तमंचे भी मिले हैं। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: ओडिशा में करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी बरेली में गिरफ्तार

संबंधित समाचार