लखीमपुर खीरी: शारदा में गिरे ई रिक्शा चालक और बच्चों का नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दिल्ली के दो बच्चों समेत शारदा नहर में गिरे ई रिक्शा की तलाश के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट ने बुधवार को करीब दो किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। दिल्ली के नैना बिहार निवासी रोशनी अपने दो बेटों रेहान (10) व रिजवान (5) के साथ …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दिल्ली के दो बच्चों समेत शारदा नहर में गिरे ई रिक्शा की तलाश के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट ने बुधवार को करीब दो किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
दिल्ली के नैना बिहार निवासी रोशनी अपने दो बेटों रेहान (10) व रिजवान (5) के साथ मंगलवार को लखीमपुर आई थी। रोशनी के मुताबिक वह ई रिक्शा बुक कराकर अपनी बहन कोतवाली धौरहरा के गांव लालजीपुरवा जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे रवहीं पुल के पास ई रिक्शा अचानक बंद होने पर वह नीचे उतरकर धक्का लगा रही थी।

इसी बीच ई रिक्शा स्टार्ट हो गया। चालक नियंत्रण खो बैठा और रिक्शा शारदा नहर में जा गिरा। पुलिस ने नहर में गोताखोर उतारकर तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। बुधवार को पीएसी की फ्लड यूनिट रामापुर चौकी इंचार्ज उपेन्द्र सिंह भदौरिया के साथ मौके पर पहुंची और नहर में दो घंटे तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। चौकी इंचार्ज उपेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नहर में पानी का बहाव काफी तेज है। इससे सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कत आ रही है। फिर भी फ्लड यूनिट टीम ने करीब तीन किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया है, लेकिन बच्चों व ई रिक्शा चालक का पता नहीं चला।

संबंधित समाचार