बेरोजगारों के लिए कॉग्निजेंट लाई खुशखबरी, इस साल एक लाख लोगों को करेगी भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कॉग्निजेंट ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय 41.8 प्रतिशत बढ़कर 51.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,801.7 करोड़ रुपये) हो गई, और इस साल कंपनी लगभग एक लाख लोगों को नौकरी देगी। अमेरिका स्थित कंपनी ने जून 2020 तिमाही में 36.1 करोड़ डॉलर की कुल आय हासिल की थी। कॉग्निजेंट ने …

नई दिल्ली। कॉग्निजेंट ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय 41.8 प्रतिशत बढ़कर 51.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,801.7 करोड़ रुपये) हो गई, और इस साल कंपनी लगभग एक लाख लोगों को नौकरी देगी। अमेरिका स्थित कंपनी ने जून 2020 तिमाही में 36.1 करोड़ डॉलर की कुल आय हासिल की थी। कॉग्निजेंट ने वित्त वर्ष 2021 के लिए आय वृद्धि के लक्ष्य को बढ़ाकर 10.2-11.2 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में 9-10 प्रतिशत) कर दिया है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 14.6 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में 12 प्रतिशत) बढ़कर 4.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में चार अरब अमेरिकी डॉलर था। यह आंकड़ा कंपनी के पूर्वानुमानों के मुकाबले अधिक है। कॉग्निजेंट के भारत में लगभग दो लाख कर्मचारी हैं और वह वित्त वर्ष के रूप में जनवरी-दिसंबर का अनुसरण करती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा