गदरपुर में 42 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में 42 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। उधमसिंह नगर पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार …

गदरपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में 42 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। उधमसिंह नगर पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात को नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान गदरपुर पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पहली घटना में सेधलीगंज तिराहा से जगदीश निवासी रामचंद्रपुर, गूूलरभोज, गदरपुर को पकड़ा और उसकी जांच की तो उसके पास 22 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। एक अन्य घटना में जीत सिंह निवासी लंगड़ा भोज,गदरपुर से भी 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज