कन्नौज: ऑक्सीजन प्लांट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश
कन्नौज। कन्नौज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने संयुक्त रूप से 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में प्रयुक्त सामग्री को देखा एवं कार्य गुणवत्ता ठीक पाई। कार्यदायी संस्था एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे कार्य …
कन्नौज। कन्नौज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने संयुक्त रूप से 100 शैया अस्पताल छिबरामऊ में प्रधानमंत्री केयर फण्ड से निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में प्रयुक्त सामग्री को देखा एवं कार्य गुणवत्ता ठीक पाई।
कार्यदायी संस्था एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी की गई। जिसमें बताया गया कि दो दिन में समस्त स्ट्रक्चर पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा एवं सिविल कात्य पूर्ण होने के उपरांत ऑक्सीजन प्लांट भी जनपद के लिए डिस्पैच होगा, जिसके उपरांत ही अन्य कार्य पूर्ण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट के इंस्टालेशन के लिए बेस अथवा जनरेटर आदि की स्थापना हेतु आवश्यक सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं बैकअप हेतु जनरेटर भी प्राप्त हो चुका है जिसके इंस्टालेशन हेतु विद्युत विभाग समस्त औपचारिकतायें भी पूर्ण हो चुकी हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, 100 शैया छिबरामऊ, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित चिकित्सक व कार्यदायी संस्था के व्यक्ति उपस्थित थे।
