हरदोई: मंदिर के सामने दबंग ने बनाया कूड़ाघर, नहीं हो रही कार्रवाई, सीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सदर तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध कब्जेदार एक बार फिर सक्रिय हो गए। ताजा मामला क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने मंदिर के सामने कूड़ाघर बना दिया है, जिससे लोग परेशान है। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम दानियालगंज के मजरा डुडैला निवासी पीड़ित हरीबाबू पुत्र रामलाल ने सीएम योगी को पत्र लिखकर …

हरदोई। सदर तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध कब्जेदार एक बार फिर सक्रिय हो गए। ताजा मामला क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने मंदिर के सामने कूड़ाघर बना दिया है, जिससे लोग परेशान है। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम दानियालगंज के मजरा डुडैला निवासी पीड़ित हरीबाबू पुत्र रामलाल ने सीएम योगी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि मंदिर के सामने एक दबंग द्वारा कूड़ा डालकर बदबू फैलाई जा रही है। पीड़ित ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि उसने खेत में शंकर जी का मंदिर बनवाया है। जहां पड़ोस में ग्राम समाज की भूमि पड़ी है।

आरोप है कि गांव निवासी रामकुमार पुत्र रामेश्वर ने ग्राम समाज की जमीन सहित मंदिर के सामने कूड़ा डालने लगे है। जिससे मंदिर में आने जाने वाले भक्तों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता है। पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार सदर तहसील के जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे दबंगों के हौसलें बढ़ते जा रहे हैं। उधर जिम्मेदार पीड़ित शिकायत को हल्के में लेकर ठंडे बस्ते में फेंक रहे है। इस बावत एसडीएम दीक्षा जैन से जानकारी चाही गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

तत्कालीन एसडीएम के तबादले के बाद सक्रिय हुए भूमाफिया
बीते माह पूर्व यहां तैनात एसडीएम सौरभ दुबे का तबादले होने के बाद से क्षेत्र में अवैध कब्जेदार एक बार पूरी तरह सक्रिय हो गए। हालांकि यहां का चार्ज आईएएस प्रशिक्षु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन को दिया गया है। लेकिन उनकी ओर से अवैध कब्जेदारों पर अंकुश न लगाए जाने से वह फिर सक्रिय हो गए है। ऐसे में अवैध कब्जे में हर रोज बढ रहे है।

संबंधित समाचार