मध्य चीन में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई,

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। मध्य चीन के एक प्रांत में पिछले सप्ताह आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकारी मीडिया में आई प्रारंभिक खबरों में न तो मृतकों के बारे में और न ही उनके मौत के कारणों की जानकारी गई। हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझू …

बीजिंग। मध्य चीन के एक प्रांत में पिछले सप्ताह आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सरकारी मीडिया में आई प्रारंभिक खबरों में न तो मृतकों के बारे में और न ही उनके मौत के कारणों की जानकारी गई।

हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझू में नौ दिन पहले रिकॉर्ड बारिश हुई थी। बारिश के कारण सड़कें नदियों में तब्दील हो गई थी और वाहन बह गए थे। बाढ़ का पानी शहर की मेट्रो प्रणाली में भी जमा हो गया था। करीब 14 लोगों की मौत हो गई। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में पानी कम हुआ है। राहत और सफाई कार्य जारी हैं।

संबंधित समाचार