रायबरेली: नौकरी का झांसा देकर युवक ने किया यौन शोषण, जानें क्या है पूरा मामला
रायबरेली। रायबरेली के खीरों क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती को नौकरी दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण किया गया। यही नहीं नौकरी दिलाने के नाम पर दलित युवती के साथ 32000 कि ठगी भी की गयी। मामला यहीं नहीं थमा उक्त युवक द्वारा लागातार दलित युवती व उसके भाई को जान से मारने की …
रायबरेली। रायबरेली के खीरों क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती को नौकरी दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण किया गया। यही नहीं नौकरी दिलाने के नाम पर दलित युवती के साथ 32000 कि ठगी भी की गयी। मामला यहीं नहीं थमा उक्त युवक द्वारा लागातार दलित युवती व उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। पीड़ित दलित युवती ने आचार्य नगर लालगंज निवासी एक युवक पर उपरोक्त आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
खीरों पुलिस द्वारा एसपी के आदेश पर आरोपी युवक के विरुद्ध दलित उत्पीड़न व दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को बताया कि आचार्य नगर लालगंज निवासी विजय सिंह 6 माह पहले अचानक मेरे घर आया, और अपने आप को आंगनवाड़ी केन्द्र का फील्ड आफिसर बताया। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर में नौकरी लगवाने के नाम पर मेरा आधारकार्ड, पैनकार्ड, फोटो व शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिया। बीती 9 जनवरी को विजय सिंह ने पीड़िता को लालगंज बुलाकर एक पैथालॉजी में खून की जांच कराई।
साथ ही नौकरी दिलवाने के नाम पर पीड़िता से 32 हजार रुपये भी ले लिए। इसी दौरान विजय सिंह ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म भी किया। नौकरी के विषय में पूछने पर लगातार धमकी मिलने पर पीड़िता डर के मारे अपनी रिश्तेदारी में रहने चली गई। लेकिन युवक विजय द्वारा परिजनों को लगातार धमकी मिलती रही। थाना इंचार्ज नरेन्द्र सिंह ने बताया कि कप्तान के आदेश पर तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्यवायी की जाएगी।
