America: पुलिस अधिकारी ने अश्वेत के साथ किया ऐसा व्यवहार जाना पड़ गया हवालात
औरोरा (अमेरिका)। अमेरिका के डेनवर शहर में गिरफ्तारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को पिस्तौल से मारते और गला दबाते हुए दिखाने वाले वीडियो ने समुदाय में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह रंग के आधार पर लोगों …
औरोरा (अमेरिका)। अमेरिका के डेनवर शहर में गिरफ्तारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को पिस्तौल से मारते और गला दबाते हुए दिखाने वाले वीडियो ने समुदाय में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह रंग के आधार पर लोगों से दुव्यर्वहार का नया उदाहरण है।
बॉडी कैमरा फुटेज में औरोरा के पुलिस अधिकारी जॉन हॉबर्ट को कायले विन्सन के सिर पर पिस्तौल मारते, उसका गला दबाते और उसे गोली मारने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। हॉबर्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। विन्सन की पहचान एक अश्वेत व्यक्ति के रूप में की गयी है।
इस फुटेज के सामने आने के बाद बुधवार को कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जताया। पिछले साल भी पुलिस विभाग आलोचनाओं के घेरे में आया था जब चार अश्वेत लड़कियों को हथकड़ी लगायी गयी थी और उन्हें एक पार्किंग में चेहरा नीचे करने का आदेश दिया गया था।
