बाराबंकी: ट्रक का पीछा कर पुलिस ने छुड़ाए 27 गोवंश, ओवरब्रिज से कूदकर घायल हुऐ तस्कर
बाराबंकी। बीती रात नगर कोतवाली पुलिस को डीसीआर से सूचना मिलने पर एक संदिग्ध वाहन देवा की तरफ से नगर कोतवाली क्षेत्र में पीछा करते हुऐ आवास विकास चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार और बड़ेल चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ दबोच लिया। हैदरगढ़ हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर इस 12 चक्का वाहन में …
बाराबंकी। बीती रात नगर कोतवाली पुलिस को डीसीआर से सूचना मिलने पर एक संदिग्ध वाहन देवा की तरफ से नगर कोतवाली क्षेत्र में पीछा करते हुऐ आवास विकास चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार और बड़ेल चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ दबोच लिया। हैदरगढ़ हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर इस 12 चक्का वाहन में 27 गौवंशीय बरामद किये। इस दौरान उसमें सवार चारो आरोपियो ने भागने की फ़िराक़ में ओवरब्रिज से नीचे की सड़क पर कूद गये।
जिसमें 3 को गंभीर चोटे आयी तो पुलिस ने उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुऐ हिरासत में रख कर इलाज़ शुरू करा दिया। पकड़े गये मवेशी तस्कर जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोहड़ा निवासी रामभुज पुत्र ज्ञान प्रकाश, छोटू पुत्र सुब्बालाल व रोहित सिंह यादव पुत्र रामधीरज निवासी ग्राम सुल्तानपुर धुधरी थाना सरपतहा जिला जौनपुर है। इस दौरान ट्रक में सवार इनका चौथा साथी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा।
अस्पताल में भर्ती तीनो गौ-तस्करो से पूछताछ में पुलिस को चौकाने वाली बात पता चली कि साथ दो अन्य साथी भी थे जो आगे-आगे बोलेरो कार से चल रहे थे, वह भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। अब पुलिस तीनो वांछितों कि तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने ट्रक में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 27 मवेशी बरामद किये है जिनमे 3 मृत पाये गये। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम कि मदद के लिये मोबाइल वाहन कि टीम भी मौजूद रही। नगर कोतवाली में धारा 307, गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया है।
फरार वांछितों कि हुई शिनाख्त
नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि, 12 चक्का में 27 गौवंशियो कि तस्करी करने वाले सवार चार तस्करो में फरार हुऐ एक तस्कर कि शिनाख्त जौनपुर के कोहड़ा निवासी पुच्ची यादव के रूप में की गयी। वही गिरफ्तार तस्करो से साथ में बोलेरो सवार दो अन्य वांछित आरोपियो कि शिनाख्त कोहड़ा निवासी रामदीन उर्फ़ चर्चिल और सलमान निवासी शाहगंज जिला जौनपुर के रूप पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उनकी गिरफ़्तारी के लिये टीम लगा दी गयी है।
