IND vs SL 3rd T20: बुरी तरह लड़खड़ाई भारतीय पारी, आधी टीम पैवेलियन लौटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच गुरुवार को कोलंबों के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पारी की शुरूआत से ही भारतीय टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। शुरूआती पांच ओवर में ही भारत ने 25 रन पर चार विकेट गंवा दिए …

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच गुरुवार को कोलंबों के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पारी की शुरूआत से ही भारतीय टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। शुरूआती पांच ओवर में ही भारत ने 25 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। 9वें ओवर में 36 रन पर आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी है।

इससे पहले भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पारी का आगाज करने उतरे कप्तान शिखर धवन को पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका के डी. सिल्वा ने चमीरा के हाथों कैच लपकवाकर बिना खाता खोले पैवेलियन की राह दिखाई। धवन के बीच एक-एक करके चार बल्लेबाज लागातार आउट होते चले गए।

संबंधित समाचार