यूपी: लखनऊ से गिरफ्तार अलकायदा के आंतकियों की जांच करेगी एनआईए, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के काकोरी और मड़ियांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुए दोनों आंतकियों के प्रकरण में अब अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) जांच करेगी। अभी तक यूपी एटीएस को मिली सभी जानकारी भी एनआईए से साझा की गयी हैं। जांच रिपोर्ट भी गृह मंत्रालय ने एनआईए को भेज दी है। हालांकि आगे भी एटीएस की …

लखनऊ। राजधानी के काकोरी और मड़ियांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुए दोनों आंतकियों के प्रकरण में अब अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) जांच करेगी। अभी तक यूपी एटीएस को मिली सभी जानकारी भी एनआईए से साझा की गयी हैं। जांच रिपोर्ट भी गृह मंत्रालय ने एनआईए को भेज दी है। हालांकि आगे भी एटीएस की जांच जारी रहेगी। एटीएस को अगर कोई सुराग आंतकियों से जुड़ा मिलता है ​तो एनआईए से बीच-बीच में साझा भी किया जायेगा। दरअसल आंतकी मिनहाज और मशीरुद्दीन का कनेक्शन जम्मू कश्मीर से भी जुड़ा पाया गया था, जिसके बाद एनआईए और आईबी को भी अलर्ट किया गया था। अब एनआईए को जांच सौंपी गयी है।

बताया जा रहा है एनआईए इन दोनो आंतकियों को वह सभी कनेक्शन तलाश करेगी जो पाकिस्तानी आंतकियों से जुड़ रहे थे। इसके साथ ही एनआईए ये भी पता लगायेगी अलकायदा के कितने ​सदस्य भी भारत में सक्रिय है। बता दें कि बीती 11 जुलाई को काकोरी के दुबग्गा से उत्तर प्रदेश एटीएस ने अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल से जुड़े मिनहाज और मसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। इनके पास से प्रेशर कुकर बम तथा अर्धनिर्मित टाइम बम भी मिला था। प्रेशर कुकर बम को आतंकी मिनहाज बनाता था और प्रेशर कुकर मसीरुद्दीन लेकर आता था। मसीरुद्दीन ई-रिक्शा चलाता था और बम बन जाने के बाद इसी ई-रिक्शा में बम रख देता था।

धार्मिक स्थल के साथ भाजपा नेता थे निशाने पर 
गिरफ्तार आंतकियों से एटीएस को पता चला था कि यूपी के सभी धार्मिक शहरों के साथ राजधानी लखनऊ को दहलाने की योजना तैयार की गयी थी। आंतकियों ने मॉडल अंसारुल गजवातपल के सक्रिय सदस्य प्रेशर कुकर बम के साथ टाइम बम तैयार किया जा रहा था। इसके साथ ही भाजपा के कई नेता और मंत्री भी निशाने पर थे।

पाकिस्तान व अफगानिस्तान कनेक्शन भी पर भी काम करेगी एनआईए
आतंकी संगठन अलकायदा यूपी में 15 अगस्त को धमाके की तैयारी में था इस बात की जानकारी मिनहाज और मशीरुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि दोनों ही आतंकी मिनहाज और मसीरुद्दीन अलकायदा के मानव बम मॉड्यूल थे। इन आतंकियों को पाकिस्तान व अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर के जरिए निर्देश मिल रहे थे, इन निर्देशों का पालन और कौन-कौन भारत में कर रहा था इसका भी एनआईए पता लगायेगी।

यूपी के 9 जिलों अलर्ट है एटीएस
दोनो आतंकी मिनहाज और मसीरुद्दीन की पुलिस कस्टडी रिमांड दो दिन पहले खत्म हुई थी। दोनो आतंकी जेल में हैं लेकिन रिमांड के दौरान एटीएस को जानकारी मिली थी कि मिनहाज और मसीरुद्दीन का इनके मददगारों मुईद, मुस्तकीम और शकील के माध्यम से कानपुर, लखनऊ के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, मेरठ, उन्नाव और बरेली समेत नौ जिलो में लोग इनके संपर्क में थे, इस संबंध में एटीएस के अधिकारियों की ओर से जिलो के पुलिस कप्तानों से संपर्क कर क्षेत्रिय पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। आंतकियों से पूछताछ में जो नाम और पते मिले हैं उनकी भी तस्दीक करायी जा रही है। ऐसे में अगर कोई गिरफ्तारी होती है तो वह जानकारी भी एनआईए से साझा की जायेगी।

संबंधित समाचार