Jio ने फिर मारी बाजी 35.5 लाख ग्राहक जोड़े, Airtel ने 46.1 लाख गंवाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़े के अनुसार भारतीय दूरसंचार बाजार ने मई में एक दिलचस्प तस्वीर पेश की जिसमें भारती एयरटेल 46.13 लाख मोबाइल सेवा ग्राहक गंवाते हुए दिखी और प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो की संख्या में 35.54 लाख का इजाफा हुआ। कुल मिलाकर, भारतीय मोबाइल बाजार ने मई में 62.7 लाख उपयोगकर्ताओं की …

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़े के अनुसार भारतीय दूरसंचार बाजार ने मई में एक दिलचस्प तस्वीर पेश की जिसमें भारती एयरटेल 46.13 लाख मोबाइल सेवा ग्राहक गंवाते हुए दिखी और प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो की संख्या में 35.54 लाख का इजाफा हुआ। कुल मिलाकर, भारतीय मोबाइल बाजार ने मई में 62.7 लाख उपयोगकर्ताओं की कमी हुई। मई में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों को बड़ी संख्या में ग्राहकों का नुकसान हुआ।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल में 35.5 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। कंपनी ने अप्रैल में 47.65 लाख नए ग्राहक जोड़े थे। कुल मिलाकर मई में देश में कुल फोन ग्राहकों की संख्या पिछले महीने की तुलना में 0.53% घटी है। फोन ग्राहकों की संख्या मई में 117.7 करोड़ पर पहुंच गई, जो कि अप्रैल में 118.3 करोड़ थी।

एयरटेल ने 46.13 लाख मोबाइल उपयोगकर्ता खोए और उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 34.8 करोड़ हो गयी। संकटग्रस्त वोडाफोन आइडिया के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 42.8 लाख उपयोगकर्ताओं की कमी आयी और उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 27.7 करोड़ हो गयी।

भारत के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 62.7 लाख की गिरावट हुई है और इसके साथ देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच मोबाइल फोन सेवा के ग्राहकों की संख्या घटकर 117.6 करोड़ हो गयी।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सब्सक्राइबर कम हुए है। अप्रैल के मुकाबले मई में शहरी क्षेत्रों में सब्सक्रिप्शन 64.5 करोड़ से घटकर 64.1 करोड़ हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सक्रिप्शन 53.7 करोड़ से घटकर 53.5 रह गया है।

लखीमपुर-खीरी: शारदा में गिरे ई-रिक्शा चालक व दिल्ली के दो बच्चों की कहानी में कई झोल

संबंधित समाचार