बरेली: बरेली कॉलेज में परास्नातक की मौखिक परीक्षाएं शुरू
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत बरेली कॉलेज में गुरुवार से परास्नातक की मौखिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन एमए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं। वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों को लेकर भी विश्वविद्यालय स्तर से समाधान हो …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत बरेली कॉलेज में गुरुवार से परास्नातक की मौखिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन एमए द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुईं।
वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों को लेकर भी विश्वविद्यालय स्तर से समाधान हो गया है। इसके चलते शिक्षकों का विरोध भी खत्म हो गया।
एमएम द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र में 360 छात्रों की मौखिकी परीक्षाएं हुईं। तीन बैच में छात्रों को बुलाया गया था। तीनों बैच में कुल मिलाकर 30 बच्चे अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित छात्रों में अधिकांश व्यक्तिगत छात्र थे। एक छात्रा लखनऊ में पुलिस में तैनात है, छुट्टी न मिलने की वजह से वह नहीं आ सकी।
एक छात्रा के भाई की सुबह मौत हो गई, जिससे वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। इसी तरह से अन्य छात्रों के साथ अलग-अलग समस्याएं रहीं। अन्य बैच के छात्रों की परीक्षाएं 31 जुलाई को होंगी। इसी तरह से एमए द्वितीय वर्ष दर्शनशास्त्र में 29 छात्रों में से छह अनुपस्थित रहे। यहां भी व्यक्तिगत छात्र ही अनुपस्थित बताए जा रहे हैं।
