बरेली: श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे सड़क ऊंची बनी तो आएगी दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेलीअमृत विचार। श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शाहदाना की ओर से नाली निर्माण के लिए खुदाई भी हो रही है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को ऊंचा किया जा रहा है। इससे यहां जलभराव की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। …

बरेलीअमृत विचार। श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शाहदाना की ओर से नाली निर्माण के लिए खुदाई भी हो रही है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को ऊंचा किया जा रहा है। इससे यहां जलभराव की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही दुकानें भी नीचे हो जाने से दुकानदारों को भी दिक्कत झेलनी होगी। लोगों ने इस समस्या का समाधान कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की है।

श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे सड़क की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि उस पर चलना मुश्किल हो रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत इस रोड का काम शुरू कराया गया है। हालांकि अभी शाहदाना की तरफ से नाली का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन लोगों का कहना है कि यहां दुकानें वैसे ही नीची हैं। रोड ऊंची हो जाने से यहां जलभराव की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी।

बाजार क्षेत्र का हिस्सा होने से यहां काफी कूड़ा निकलता है लेकिन उसकी नियमित सफाई न होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि रोड का निर्माण इस तरह होना चाहिए कि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़ी। कई दुकानदारों का कहना है कि नाली ऊंची हो जाने से उन्हें शटर खोलने और बंद करने में दिक्कत आएगी। यहां नाली निर्माण शुरू होने से रोड पर बांस लगाकर बंद कर दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत भी हो रही है।

व्यापारियों को हो रही दिक्कत

चंद्रप्रकाश, व्यापारी, श्यामगंज ने बताया कि रोड का निर्माण होना जरूरी है लेकिन सड़क पर जलभराव न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। बारिश में कीचड़ और पानी भर जाने से वैसे ही दुकानदार-ग्राहकों के साथ राहगीरों को भी दिक्कत होती है।

वीरेंद्र कुमार, व्यापारी, श्यामगंज ने बताया कि रोड को ज्यादा ऊंची करने से यहां व्यापारियों को समस्या होगी। पानी सड़क के इधर-उधर भरेगा तो दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ेगी। कई दुकानदारों को शटर खोलने व बंद करने में भी समस्या आएगी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: ईडी ने शराब कारोबारी अजय जयसवाल के घर की छापेमारी

संबंधित समाचार