बरेली: सीसीआईएम में पंजीकरण के लिए भेजे दस्तावेज
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सीसीआईएम (सेंट्रल काउंसिल फॉर इंडियन मेडिसिन) ḥमें पंजीकरण के लिए दस्तावेज भेज दिए हैं। पंजीकरण न होने से 72 छात्र प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। इनमें कुछ छात्र बरेली तो कुछ पीलीभीत के आयुर्वेदिक कॉलेजों के हैं। इन छात्रों ने मार्च में पाठ्यक्रम पूरा करने के अलावा …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सीसीआईएम (सेंट्रल काउंसिल फॉर इंडियन मेडिसिन) ḥमें पंजीकरण के लिए दस्तावेज भेज दिए हैं। पंजीकरण न होने से 72 छात्र प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। इनमें कुछ छात्र बरेली तो कुछ पीलीभीत के आयुर्वेदिक कॉलेजों के हैं। इन छात्रों ने मार्च में पाठ्यक्रम पूरा करने के अलावा इंटर्नशिप भी कर ली थी।
नियम है कि सीसीआईएम में बिना पंजीकरण के छात्र प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं। यह समस्या सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बैठक कर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे लेकिन किन्हीं कारणों से पंजीकरण नहीं हो सका था। जिसके बाद छात्रों ने सीसीआईएम में आरटीआई लगायी थी।
आरटीआई में जवाब दिया गया कि प्रकरण विश्वविद्यालय स्तर पर लंबित है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने बताया कि सीसीआईएम में पंजीकरण के लिए दस्तावेज भेज दिए गए हैं। जल्द ही पंजीकरण हो जाएगा।
