बरेली: सिविल लाइंस में नहीं लगेगा जाम, कॉलेज रोड से गुजरेंगी रोडवेज बसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस के जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नावल्टी चौराहे से बस अड्डे जाने वाली रोडवेज बसों पर रोक लगा दी है। दिल्ली, मुरादाबाद और बदायूं से आने व जाने वाली रोडवेज बसें अब बरेली कॉलेज से होकर गुजरेंगी। शहर के व्यस्ततम चौराहों पर रोडवेज बसों के आने …

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस के जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नावल्टी चौराहे से बस अड्डे जाने वाली रोडवेज बसों पर रोक लगा दी है। दिल्ली, मुरादाबाद और बदायूं से आने व जाने वाली रोडवेज बसें अब बरेली कॉलेज से होकर गुजरेंगी।

शहर के व्यस्ततम चौराहों पर रोडवेज बसों के आने से जाम लगता है। सरकारी बस होने के कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी इनको नहीं रोकते। इसी वजह से चालक रोडवेज परिसर में सवारी न भरकर चौराहों पर बस रोकते हैं। बीच सड़क पर भी बस खड़ी कर देते हैं। इससे जाम लगता है। कई बार तो सवारी को देखते ही सड़क पर अचानक से ब्रेक लगा देते हैं जिससे पीछे आने वाले वाहन भिड़कर घायल हो जाते हैं।

पुराने रोडवेज से दिल्ली, मुरादाबाद, आगरा और बदायूं जाने वाली बसें नावल्टी चौराहे से पटेल चौक होकर निकलती थीं। इससे नावल्टी चौराहे से लेकर पटेल चौक तक जाम के हालात बन जाते थे। सिविल लाइंस के जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस नावल्टी चौराहे पर बैरियर लगाकर बसों को अब बरेली कॉलेज होते हुए गुजरेगी लेकिन बरेली कॉलेज की तरफ से बसों का संचालन होने से उस रोड पर जाम लग रहा है।

संबंधित समाचार