मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट पर बिजली के तारों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब वहां बिजली के तारों में आग लग गई। देखते ही देखते तारों में चिंगारियां उठने लगी और तेज आवाज के साथ कई फॉल्ट हुए। इतना ही नहीं बिजली के तारों में काफी देर तक तेज आवाज के साथ फॉल्ट होते …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब वहां बिजली के तारों में आग लग गई। देखते ही देखते तारों में चिंगारियां उठने लगी और तेज आवाज के साथ कई फॉल्ट हुए। इतना ही नहीं बिजली के तारों में काफी देर तक तेज आवाज के साथ फॉल्ट होते रहे।
इस बीच परिसर में मौजूद व ठेले लगाने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक जब लाइन बंद नहीं हुई तो आग लगने के कारण तार टूट कर जमीन पर गिर गए। गनीमत यह रही की जब तार टूट कर गिरे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
इसी बीच एसपी सिटी अमित कुमार आनंद भारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने कलेक्ट्रेट में दोनों ओर से यातायात बंद करा दिया। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तारों को ठीक करने का प्रयास कर रही है।
