बांदा: एमबीबीएस के छात्रों ने घर में घुसकर कालेज कर्मी को पीटा, जानें वजह
बांदा। मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्रों ने आवास में घुसकर कालेज कर्मी के साथ मारपीट की। घायल ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि घटना संज्ञान में है। स्थानीय समिति से जांच कराकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर पद पर तैनात …
बांदा। मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्रों ने आवास में घुसकर कालेज कर्मी के साथ मारपीट की। घायल ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि घटना संज्ञान में है। स्थानीय समिति से जांच कराकर मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में सुपरवाइजर पद पर तैनात कर्मी हर्षित को बुधवार की देर रात एमबीबीएस छात्रों ने घर में घुसकर पीटा। आरोप लगाया कि दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसे और बिजली बंद कर मारपीट की। अंधेरा होने पर वह पहचान नहीं सका।
कालेज प्रबंध तंत्र से उसने शिकायत की है। बताया कि इमर्जेंसी में मरीज का इलाज हो रहा था। उनके परिजन झाड़ फूंक कराने लगे। इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें लिखित रूप से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घटना संज्ञान में है। इंटर्नशिप छात्रों से पूछताछ की गई है। कालेज टीम से जांच कराई जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिससे भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही यह भी कहा कि मेडिकल कालेज में झाडफूंक की अनुमति नहीं है।
