सीमा क्षेत्र में हिंसक झड़पों को लेकर बोली असम सरकार- स्थिति गंभीर, नागरिकों को दी ये सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम सरकार ने सीमा क्षेत्र में हिंसक झड़पों में छह पुलिसकर्मियों के मारे जाने के चार दिन बाद ‘व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा’ का हवाला देते हुए राज्य के नागरिकों को पड़ोसी राज्य मिजोरम की यात्रा नहीं करने की सलाह जारी की है। सरकार ने अपने दिशानिर्देश में कहा कि मौजूदा गंभीर स्थिति के …

गुवाहाटी। असम सरकार ने सीमा क्षेत्र में हिंसक झड़पों में छह पुलिसकर्मियों के मारे जाने के चार दिन बाद ‘व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए खतरा’ का हवाला देते हुए राज्य के नागरिकों को पड़ोसी राज्य मिजोरम की यात्रा नहीं करने की सलाह जारी की है। सरकार ने अपने दिशानिर्देश में कहा कि मौजूदा गंभीर स्थिति के मद्देनजर असम के लोगों को मिजोरम की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है क्योंकि लोगों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए कोई भी तरह का खतरा मोल नहीं लिया जा सकता।

दिशानिर्देशों में अपने काम के सिलसिले में मिजोरम में रहने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है। दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि सीमावर्ती इलाके में हिंसक झड़पों के कई मामले सामने आए हैं और ताजा घटना के कारण कछार जिले में पुलिस कर्मियों और नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है।

कुछ मिज़ो नागरिक समाज, छात्र और युवा संगठन लगातार असम राज्य और उसके लोगों के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी कर रहे हैं। असम पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो फुटेज से यह विश्वसनीय रूप से पता चला है कि कई नागरिक स्वचालित हथियारों और भारी हथियारों से लैस हैं।

संबंधित समाचार