संभल : गो तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश और एक सिपाही को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली,अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में दो गोतस्करों और पुलिस के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो गोतस्कर घायल हो गये। वहीं एक सिपाही बदमाशों की गोली से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दल बल के …

संभल/असमोली,अमृत विचार। असमोली थाना क्षेत्र में दो गोतस्करों और पुलिस के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दो गोतस्कर घायल हो गये। वहीं एक सिपाही बदमाशों की गोली से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध शस्त्र और प्रतिबंधित पशुओं का मांस और बाइक बरामद की है। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी दोनों सगे भाई जुनैद और चांद आलम पुत्र साबिर शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर बोरे में प्रतिबंधित पशु का मांस भरकर असमोली थाना क्षेत्र में जा रहे थे। मुखबिर ने असमोली थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाइक सवार दोनों सगे भाइयों को नंगला फैक्ट्री से आगे सैदपुर जसकोली के पास शाहपुर को जाने वाले मार्ग रुकने का संकेत दिया। लेकिन बदमशा भागने का प्रयास करने लगे। जब पुलिस ने भाग रहे तस्करों का पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे असमोली थाने में तैनात सिपाही शुलभ राठी को गोली लग गई।

जिससे वह घायल हो गये। वहीं पुलिस की तरफ हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लग गई और वह मौके पर गिर गए। वहीं पुलिस ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक ने घायल सिपाही और दोनों गोतस्करों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भेज दिया। एसपी और एएसपी ने मुठभेड स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।

संबंधित समाचार