संभल : झोलाछाप की लापरवाही से वृद्धा की मौत, क्लीनिक सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बहजोई,अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्व महिला की आचानक तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में परिजन उपचार कराने के लिए महिला को एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे। झोलाछाप के इलाज शुरू करते ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा …

संभल/बहजोई,अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्व महिला की आचानक तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में परिजन उपचार कराने के लिए महिला को एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे। झोलाछाप के इलाज शुरू करते ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक को सीज कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बहजोई कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर शरीफपुर गांव निवासी कमलावती (65) पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।

महिला का बेटा शुक्रवार की सुबह के समय में बहजोई के निजी क्लीनिक में उपचार कराने के लिए पहुंचा। झोलाछाप डाक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया तो महिला की क्लीनिक में ही मौत हो गई। महिला के बेटे ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस परिजन मौके पर पहुंच गए।

वहीं परिजनों ने झोलाछाप डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। झोलाछाप डाक्टर अपनी क्लीनिक को बंद करके मौके से भाग गए हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लीनिक पर पहुंची और क्लीनिक को सीज कर दिया। वहीं परिजन पुलिस को सूचना दिए ही बिना मृतक महिला का शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार