बरेली: नगर निगम ने गांधी उद्यान से हटाए यूनिपोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान के मुख्य गेट के पास लगे कई यूनिपोल को नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को जेसीबी से हटाया। यह कार्रवाई उद्यान के सामने जगह बनाने के लिए की गई है। यहां पार्किंग आदि को लेकर दिक्कत हो रही थी। अधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर यूनिपोल से दिक्कत …

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान के मुख्य गेट के पास लगे कई यूनिपोल को नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को जेसीबी से हटाया। यह कार्रवाई उद्यान के सामने जगह बनाने के लिए की गई है। यहां पार्किंग आदि को लेकर दिक्कत हो रही थी। अधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर यूनिपोल से दिक्कत आ रही है, उनकी जगह को शिफ्ट किया जाएगा।

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में होने और लोगों की आवाजाही बढ़ने से गांधी उद्यान के सामने पार्किंग को लेकर समस्या पैदा हो रही है। इससे यहां दूसरे वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के दस्ता प्रभारी जयपाल पटेल के नेतृत्व में टीम ने गांधी उद्यान के मुख्य गेट से कई यूनिपोल को हटाने की कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: खालसा सीमेन्ट एजेंसी पर सेल टैक्स का छापा

संबंधित समाचार