बरेली: महिला को रोडवेज बस ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली में डोहरा मोड़ के पास शनिवार सुबह रोडवेज बस ने पति के साथ जा रही एक महिला को कुचला। महिला विष्णुपुरम की रहने वाली है, हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर …

बरेली,अमृत विचार। बरेली में डोहरा मोड़ के पास शनिवार सुबह रोडवेज बस ने पति के साथ जा रही एक महिला को कुचला। महिला विष्णुपुरम की रहने वाली है, हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया है।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर बारादरी, इज्जत नगर समेत प्रेमनगर की फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया।

 

 

 

संबंधित समाचार