बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, एक घायल
बरेली। बदायूं से वापस आ रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंवलाक्षेत्र के गैनी गांव के रहने वाले विशाल …
बरेली। बदायूं से वापस आ रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आंवलाक्षेत्र के गैनी गांव के रहने वाले विशाल मिश्रा अपने पड़ोसी फूलचंद मौर्य के साथ मोटरसाइकिल से बदायूं गए थे। शुक्रवार की देर रात वापस आते समय भमोरा थाने के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय पुलिस ने घायल को बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया जा रहा है दोनों युवक विशाल के भाई विकास की मोटरसाइकिल बिना बताए लेकर शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे घर से निकल गए थे रात में करीब 10:00 बजे विशाल के भाई के पास पुलिस ने फोन करके हादसे की सूचना दी।
