लखनऊ: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गला दबा कर हुई थी महिला की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पारा की कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार को महिला का शव फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। एसीपी काकोरी अखिलश कुमार के मुताबिक गुरुवार का मीना सिंह का शव …

लखनऊ। पारा की कांशीराम कॉलोनी में गुरुवार को महिला का शव फंदे से लटकता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। एसीपी काकोरी अखिलश कुमार के मुताबिक गुरुवार का मीना सिंह का शव घर में मिला था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद शव उतारा था। वहीं, मीना का पति राम सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

एसीपी के मुताबिक पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया था कि मीना और राम सिंह के बीच रोज झगड़ा होता था। राम सिंह गुरुवार से ही गायब है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस राम सिंह को तलाश रही है। एसीपी के अनुसार राम सिंह मूल रूप से भदोही का रहने वाला है। उसका मोबाइल नम्बर भी बंद है। ऐसे में आरोपी पैतृक आवास पर एक टीम भेजी जाएगी।

संबंधित समाचार