कोविड संक्रमण से मुक्त हुआ मुरादाबाद, वर्तमान में एक भी एक्टिव केस नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड संक्रमण से मुरादाबाद जिला आज मुक्त हो गया है। अब जिले में कोरोना के एक भी सक्रिय रोगी नहीं हैं। इससे जिले को संक्रमण मुक्त घोषित हो गया है। जिले में कोरोना मरीजों के आने का क्रम जून के आखिरी सप्ताह से ही कम हो गया था। जुलाई के पहले सप्ताह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोविड संक्रमण से मुरादाबाद जिला आज मुक्त हो गया है। अब जिले में कोरोना के एक भी सक्रिय रोगी नहीं हैं। इससे जिले को संक्रमण मुक्त घोषित हो गया है। जिले में कोरोना मरीजों के आने का क्रम जून के आखिरी सप्ताह से ही कम हो गया था।

जुलाई के पहले सप्ताह में ही 9 नए कोरोना रोगियों के आने से चिकित्साधिकारियों की चिंता फिर बढ़ने लगी थी। लेकिन दूसरे सप्ताह में मरीजों के मिलने का क्रम फिर कम होने लगा। स्थिति यह है कि 23 जुलाई से अब तक नए कोरोना रोगी चिह्नित नहीं हुए।

पूरे महीने में केवल 15 केस ही रहे। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या हर दिन कम होती गई। पिछले पांच दिन से एक सक्रिय कोरोना रोगी था जिसे आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहा था। शनिवार को वह भी डिस्चार्ज हो गया। इससे जिला कोरोना के संक्रमण से मुक्त घोषित हो गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ मिलिंद चंद्र गर्ग ने बताया कि जिला कोरोना मुक्त हो गया है। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने और कोविड गाइडलाइंस का पालन करना बहुत जरुरी है। तभी हम कोरोना की तीसरी संभावित लहर से सुरक्षित रह सकेंगे।

संबंधित समाचार