बाराबंकी: भाजपा नगर अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, कोतवाल से की शिकायत
बाराबंकी। भाजपा नगर अध्यक्ष को खुद के घर के बगल चल रहे एक डायग्नोस्टिक सेंटर के दो लोगों द्वारा कई दिनों से शराब के नशे में उत्पात मचाने का विरोध करना महंगा पड़ गया। बीती रात ज़ब नशे में घंटो तक उत्पात करके गलियां बकने का सिलसिला नहीं थमा तो नगर अध्यक्ष के रोकने पर …
बाराबंकी। भाजपा नगर अध्यक्ष को खुद के घर के बगल चल रहे एक डायग्नोस्टिक सेंटर के दो लोगों द्वारा कई दिनों से शराब के नशे में उत्पात मचाने का विरोध करना महंगा पड़ गया। बीती रात ज़ब नशे में घंटो तक उत्पात करके गलियां बकने का सिलसिला नहीं थमा तो नगर अध्यक्ष के रोकने पर उसे जान से मरने की मिली धमकी दी। जिसके विरोध में वरिष्ठ भाजपाइयों ने नगर कोतवाली प्रभारी से इसकी शिकायत की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर बाग निवासी विष्णु प्रभाकर वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा वर्तमान ने भाजपा के नगर अध्यक्ष है।
बीती रात साढ़े 11 बजे डॉ. शैलेन्द्र वर्मा व विमल वर्मा अपने दो साथियों के साथ बगल में चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर आते है। जिसके बाद नगर अध्यक्ष के घर के सामने अपनी सफारी गाड़ी खड़ी करके उसमें गाना बजाते हुऐ शराब पीने के बाद नशे में हो जाने पर हँसी ठहाका लगाते हुऐ भद्दी-भद्दी गलियां बक कर शोर मचाते हैं। इस प्रकार से रोजाना करने से तंग आकर भाजपा नगर अध्यक्ष ने बीती रात उन्हें ऐसा करने से रोके जाने पर चारो ने एकमत होकर गलियां देते हुऐ जान से मरने की धमकी तक दे डाली।
इतना ही नहीं रात में इन लोगों ने फोन करके नगर अध्यक्ष को गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी। यह बात जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पता चली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस में शिकायत करना उचित समझा। पूर्व नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई में ज्ञानू सभासद, सुशील गुप्ता, अक्षय वर्मा सहित दर्जनों भाजपाइयों ने शहर कोतवाल अमर सिंह को लिखित शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुऐ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
