फतेहपुर: संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या का अंदेशा
फतेहपुर। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के जंगल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाम ग्रामीण मौके पर …
फतेहपुर। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के जंगल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शिनाख्त करवाने के प्रयास किए किंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक जाफरगंज दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर सुल्तानपुर गांव में जंगल में एक पेड़ से युवक (19) का शव फंदे से लटकता मिला।
उन्होंने बताया कि युवक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार शव के हाथ-पैर बंधे थे, जिससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के पैर बांधे होने और जमीन तक पहुंच रहे होने से हत्या की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है। थाना प्रभारी नीरज यादव के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 19 साल की है और वह कत्थई शर्ट व नीली पैंट पहने है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
