फतेहपुर: पुलिस ने आरोपी को चोरी की रकम के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुधवार रात चोरों ने नगदी पार कर दी। महिला ने एक संदिग्ध युवक पर चोरी की आशंका जताई जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और नगदी बरामद कर ली है। बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव निवासी गया प्रसाद की पत्नी सुंदरकली ने …

फतेहपुर। फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बुधवार रात चोरों ने नगदी पार कर दी। महिला ने एक संदिग्ध युवक पर चोरी की आशंका जताई जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और नगदी बरामद कर ली है। बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव निवासी गया प्रसाद की पत्नी सुंदरकली ने बताया उसका लड़का अशोक छत से गिर गया है। पैर फैक्चर होने कारण शहर के एक नर्सिंग में भर्ती है। उसके इलाज के लिए 9 हजार रुपए का इंतजाम करके घर में रखा था।

घर में घुसकर 27 जुलाई की रात नगदी चोर चुरा ले गए। महिला ने पड़ोसी कामता के साले उमेश रैदास निवासी ईंटगांव कोतवाली खागा पर चोरी की आशंका जताई। पुलिस ने गुरुवार रात चोरी का मुकदमा दर्ज किया और संदिग्ध उमेश को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी जयचंद भारती ने बताया आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी से चोरी रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार