बरेली: साइलेंसर बदलने वाले 28 वाहनों के काटे चालान
बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को हूटर, प्रेशर हार्न, मॉडीफाई साइलेंसर व अन्य वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने कुल 447 चालान काटे जिसमें वाहन चेकिंग अभियान के दूसरे दिन कई वाहनों के चालान काटे गए। जिसमें मोटर साइकिल पर तेज आवाज के लिए अलग से साइलेंसर लगाने …
बरेली, अमृत विचार। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को हूटर, प्रेशर हार्न, मॉडीफाई साइलेंसर व अन्य वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने कुल 447 चालान काटे जिसमें वाहन चेकिंग अभियान के दूसरे दिन कई वाहनों के चालान काटे गए। जिसमें मोटर साइकिल पर तेज आवाज के लिए अलग से साइलेंसर लगाने वाले 28 वाहन, ध्वनि प्रदूषण करने वाले 9 और हूटर व प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने वाले 8 वाहनों के चालान किए गए। अभी 2 दिन और अभियान चलेगा।
यातायात निदेशालय के आदेश पर जिले में ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार से चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके तहत तेज ध्वनि पैदा करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक यातायात राम मोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 447 वाहनों के चालान काटे गए। जिसमें बिना हेलमेट और तीन सवारी बाइक चालकों के भी चालन किए गए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों के पहली बार पकड़े जाने पर 1000 व दूसरी बार पकड़े जाने पर 2000 का जुर्माना डाला जाएगा।
