बरेली: आरटीओ में दलालों का डेरा अब भी बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर जमे दलालों के ठिकाने शनिवार को भी पूरे दिन गुलजार रहे। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि रविवार को उनके ठिकानों पर बुल्डोजर चला दिया जाएगा। लेकिन दलालों पर कार्रवाई का कोई डर नहीं दिखा। वे बेखौफ होकर दिनभर कार्यालय के अंदर जाकर अपना काम कराते …

बरेली, अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर जमे दलालों के ठिकाने शनिवार को भी पूरे दिन गुलजार रहे। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि रविवार को उनके ठिकानों पर बुल्डोजर चला दिया जाएगा। लेकिन दलालों पर कार्रवाई का कोई डर नहीं दिखा। वे बेखौफ होकर दिनभर कार्यालय के अंदर जाकर अपना काम कराते रहे। वहीं बरेली ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर दलालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यालय का घेराव कर परिवहन मंत्री से मामले की शिकायत करेंगे।

ज्ञात हो कि बरेली ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी गुरुवार को संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान एआरटीओ को ज्ञापन देकर बताया था कि वाहनों मालिकों को एसोसिएशन से शिकायतें मिल रही हैं कि परिवहन से संबंधित किसी भी कार्य को कराने के लिए कर्मचारी चक्कर लगवा रहे हैं। इसके चलते गाड़ी मालिक कार्यालय के बाहर जमे दलालों से कार्य करवाने के लिए मजबूर हैं। उस दौरान चेतावनी देते हुए आरटीओ और एआरटीओ ने कहा था कि दो दिन में दलाल अपने ठिकाने खुद हटा लें, नहीं तो रविवार को किसी की नहीं सुनी जाएगी। इस आदेश के बाद भी दलालों में शनिवार को कोई डर नहीं दिखा।

मनोज कुमार, एआरटीओ ने बताया कि कार्यालय के बाहर बैठने वाले दलालों का मामला उनके संज्ञान में है। एक-दो दिन में उनके खिलाफ कार्रवाई कर उनके ठिकानों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार