बरेली: वायरल वीडियो का सच जानने जंक्शन पहुंची टीम, पूछताछ…
बरेली, अमृत विचार। आरक्षण कार्यालय के वायरल वीडियो की जांच के लिए डीआरएम द्वारा गठित टीम जंक्शन पहुंची। कर्मचारियों से गोपनीय पूछताछ की जा रही है। एसीएम बी.एस बघेल समेत अन्य तीन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वीडियो में दिखने वाले कर्मचारियों समेत स्टेशन अधीक्षक और सी एम आई पर भी कार्रवाई हो …
बरेली, अमृत विचार। आरक्षण कार्यालय के वायरल वीडियो की जांच के लिए डीआरएम द्वारा गठित टीम जंक्शन पहुंची। कर्मचारियों से गोपनीय पूछताछ की जा रही है।
एसीएम बी.एस बघेल समेत अन्य तीन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वीडियो में दिखने वाले कर्मचारियों समेत स्टेशन अधीक्षक और सी एम आई पर भी कार्रवाई हो सकती है।
मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी है, टीम के आने से आरक्षण कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। करवाई की तलवार लटकने से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरक्षण पर्येवेक्षक से पूछताछ हो रही है।
