औरैया: बाढ़ में फंसे चार परिवारों को अभी तक नहीं निकाल पाया प्रशासन, संक्रामण का खतरा
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के कंचौसी सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में भारी वर्षा के चलते आई बाढ़ में चार परिवार फंस गए हैं। दरसअल अधिक जल भराव के कारण परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पा रहा है, घर का राशन पानी भी समाप्त हो चुका है, छोटे छोटे बच्चे …
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के कंचौसी सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में भारी वर्षा के चलते आई बाढ़ में चार परिवार फंस गए हैं। दरसअल अधिक जल भराव के कारण परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकल पा रहा है, घर का राशन पानी भी समाप्त हो चुका है, छोटे छोटे बच्चे बीमार हो चुके है, जल भराव के कारण चारों तरफ की गंदगी ने चारों परिवार को घेर लिया है। चारों परिवार को निकाल कर अगर दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो गंदगी के कारण महामारी संक्रामक रोगों की चपेट में न आ जाए, चारों परिवार बुरी तरह से भयभीत है।
फिलहाल जनपद औरैया की तहसील से नायब तहसीलदार को मदद के लिए भेजा गया है, अभी तक बाढ़ में फंसे लोग नहीं निकाले गए है, और न ही प्रशासन की तरफ से भोजन राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। जान जोखिम में डालकर परिवार के सदस्य नायब तहसीलदार के बुलाने पर मिले, जब परिवार के सदस्य बोले कि पूरा परिवार बाढ़ में फंसा है, भोजन की सामग्री भी समाप्त है, तब बड़ी मन्नते करने पर नायब तहसीलदार द्वारा पांच सौ रुपए की धनराशि प्रदान की गई है।
फिलहाल प्रशासन बाढ़ में फंसे परिवारों को बाहर निकालने की कोई जहमत नहीं उठाई है, पूरा जिम्मा ढिकियापुर प्रधान पर डाल दिया गया है, अब देखते है कि बाढ़ में फंसे परिवारों को कौन निकालता है, उधर फंसे परिवारों में एक पत्रकार का भी परिवार है, पत्रकार परिवार ने जिलाधिकारी, औरैया, पुलिस, प्रशासन व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है, लेकिन लापरवाही की सीमा घटना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार बिधूना भी नहीं निकलवा पाए, बाढ़ में फंसे परिवारों को।
