बदायूं के 30 गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, उफान पर गंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। पहाड़ी इलाकों के साथ उत्तर प्रदेश में कई दिन से हो रही बारिश और बांध से पानी छोड़ने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बदायूं जिले के लगभग 30 गांवो पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है …

बदायूं। पहाड़ी इलाकों के साथ उत्तर प्रदेश में कई दिन से हो रही बारिश और बांध से पानी छोड़ने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बदायूं जिले के लगभग 30 गांवो पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है तथा तेजी से कटान होने के कारण कई गांवो का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली तीन मुख्य तहसीलों में सहसवान,बदायूं और दातागंज के लगभग 30 गांव पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उसहैत का अहमदनगर बछौरा सहित कई गांव के मार्ग बाढ़ में कट चुके हैं और गंगा में समा गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दौरा करने के बाद जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को सभी जरूरी वस्तुऐं देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राशन आदि की व्यवस्था भी की गई हैं।

संबंधित समाचार