आजमगढ़: वैक्सीन लगते ही युवक की बिगड़ी हालत, मची अफरातफरी, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रानी की सराय सीएचसी पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दूसरी डोज का वैक्सीनेशन करवाने आए युवक की वैक्सीनेशन के बाद हालत बेकाबू हो गई। स्वजनों ने सीएचसी पर भर्ती भी कराया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजामाबाद कस्बे …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रानी की सराय सीएचसी पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दूसरी डोज का वैक्सीनेशन करवाने आए युवक की वैक्सीनेशन के बाद हालत बेकाबू हो गई। स्वजनों ने सीएचसी पर भर्ती भी कराया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

निजामाबाद कस्बे के रहने वाले प्रेमप्रकाश सिंह रविवार को रानी की सराय सीएचसी पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लेने के कुछ देर बाद अपने पत्नी को लगवाने के लिए पहुंचा कि अचानक चक्कर खाकर गिर गया और उसे घबडाहट और सांस फूलने लगी तो स्वास्थ्य कर्मियों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, इलाज कर रहे डा.आरके कुशवाहा ने बताया कि हालत नाजुक है।

डाक्टर आरके कुशवाहा से इलाज के बावजूद कोई फायदा न होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेकर लाइफ-लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डा.संजय कुमार डिप्टी सीएमओं ने यह जानकारी दी है।

संबंधित समाचार