बरेली: सेटेलाइट पर नचा रहा था सांप, दर्ज हो गई सपेरे पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे के पास सपेरा सांप को नचाकर पैसा कमा रहा था। एनिमल क्राइम कंट्रोल सर्विलांस अफसर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बारादरी की रहने वाली पूजा सैनी ने बताया वह एनिमल क्राइम कंट्रोल सर्विलांस अफसर हैं। शनिवार को …

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे के पास सपेरा सांप को नचाकर पैसा कमा रहा था। एनिमल क्राइम कंट्रोल सर्विलांस अफसर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

बारादरी की रहने वाली पूजा सैनी ने बताया वह एनिमल क्राइम कंट्रोल सर्विलांस अफसर हैं। शनिवार को एक सपेरा सेटेलाइट पर सांप का नाच दिखा रहा था। इसका विरोध करते हुए उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने वाइल्ड लाइफ पीसीए एक्ट के तहत सपेरे पर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसके सांपों को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने सांपों को जंगल में छुड़वा दिया और सपेरे इतवारी निवासी कन्नौज को थाने से जमानत दे दी।

संबंधित समाचार