लखीमपुर खीरी: मुकदमे की पैरवी करना छोड़ दो, जान से हाथ धो बैठोगे
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। एक वकील को रास्ते में बाइक के साथ खड़े दो युवकों ने रोक लिया और मुकदमे की पैरवी करने पर जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी। इससे वकील और उनका परिवार दहशत में है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। एक वकील को रास्ते में बाइक के साथ खड़े दो युवकों ने रोक लिया और मुकदमे की पैरवी करने पर जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी। इससे वकील और उनका परिवार दहशत में है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी वकील रजनीश कुमार पांडेय ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न्यायालय में ग्राम सेमरी के भूमि विवाद के दो मामले लंबित हैं जिसमें वह विपक्षी जसविंदर सिंह का अधिवक्ता है। 30 जुलाई को अपने सीनियर अधिवक्ता अविनाश चतुर्वेदी निवासी मोहल्ला राजगढ़ के चैम्बर गया हुआ था।
रात करीब 9 बजे घर वापस आ रहा था कि मोहल्ला ईदगाह नकवी वाली गली में दो अज्ञात व्यक्ति बाइक के साथ पर खड़े थे। दोनों ने उन्हें रोक लिया और धमकी भरे अंदाज में कहा वकील साहब रुकिये परन्तु ठहरा नहीं चलते रहै। पीछे से साथ में एक व्यक्ति ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि ग्राम सेमरी के मुकदमों में हरपिन्दर के खिलाफ पैरवी करना छोड़ दो वरना जान से हाथ धो बैठोगे।
इससे पहले 22 मार्च को राजनीतिक पहुंच के प्रभावशाली व्यक्ति कौशल पुत्र नामालूम ने फोन पर कहा कि हरपिन्दर सिंह सेमरी वालों के आप वकील हैं। इसके बाद काफी गरमा गरमी से बात हुई, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। आशंका है कि किसी समय भी समय मेरे साथ अप्रिय घटना हो सकती है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद यादव ने बताया कि पुलिस ने हरपिन्दर सिंह, गुरमेज सिंह निवासी सेमरी थाना फरधान, कौशल व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
