लखीमपुर खीरी: खेत में गन्ना बांध रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला
मितौली(लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। भीखमपुर क्षेत्र के डोकरपुर गांव के पास नरवा के किनारे गन्ना बांध रहे मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर घायल हो गया। वहीं पर गन्ना बांध अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुँची पुलिस व एम्बुलेंस की सहायता घायल …
मितौली(लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। भीखमपुर क्षेत्र के डोकरपुर गांव के पास नरवा के किनारे गन्ना बांध रहे मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में मजदूर गंभीर घायल हो गया। वहीं पर गन्ना बांध अन्य मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुँची पुलिस व एम्बुलेंस की सहायता घायल मजदूर को सीएचसी लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
डोकरपुर निवासी राकेश कुमार के खेत में गन्ना बधाई का काम चल रहा था। डोकरपुर निवासी कमलेश कुमार जो कि पेशे से मजदूर है। रोजाना की भांति रविवार को भी वह राकेश के खेत पर गन्ना बंधाई का काम करने गया था। गन्ने के खेत में गन्ना बांधते समय पीछे से अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
चीखने की आवाज पर साथ में काम कर रहे अन्य मजदूर भी शोर मचाने लगे लोगों की आवाज सुनकर बाघ पीछे लौट गया और कमलेश की किसी तरह जान बचाई जा सकी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी मौके पर वन विभाग की टीम व पुलिस पहुंची। ग्राम प्रधान ने एंबुलेंस से कमलेश को मितौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। बाघ के हमले से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में अब लोग अपने खेत जाने से भी डर रहे हैं।
बता दें की वन विभाग की लापरवाही के चलते इस प्रकार की घटना पहले भी हो चुकी है। कुछ समय पहले एक मजदूर नरवा के किनारे बांस काटने गया था। जैसे ही वह बांस के पेड़ पर चढ़ा कि नीचे बाघ आकर बैठ गया था जिससे वह बहुत घबरा गया और जोर से चिल्लाने लगा। ग्रामीणों व वन विभाग की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसको सकुशल बचाया गया था। इस बाघ को कई बार खेतों में टहलते हुए ग्रामीणों ने देखा है जिसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी गई लेकिन अभी तक वन विभाग की लापरवाही के चलते उसको पकड़ा नहीं गया।
लखीमपुर खीरी: मुकदमे की पैरवी करना छोड़ दो, जान से हाथ धो बैठोगे
