टोक्यो ओलंपिक: बैडमिंटन में इंडोनेशियाई जोड़ी ने चीन की जोड़ी को हराकर महिला युगल स्वर्ण पदक जीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी राहायु की महिला युगल जोड़ी ने ओलंपिक बैडमिंटन के फाइनल में चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन की जोड़ी को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। गैरवरीय इंडोनेशियाई जोड़ी ने स्वर्ण पदक की दावेदार चीन की जोड़ी को 21-19, 21-15 से सीधे गेम में …

टोक्यो। इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी राहायु की महिला युगल जोड़ी ने ओलंपिक बैडमिंटन के फाइनल में चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन की जोड़ी को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। गैरवरीय इंडोनेशियाई जोड़ी ने स्वर्ण पदक की दावेदार चीन की जोड़ी को 21-19, 21-15 से सीधे गेम में मात देकर उलटफेर किया।

महिला युगल में चीनी की जोड़ियों ने लगातार पांच बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। यह सिलसिला हालांकि 2016 रियो ओलंपिक में टूट गया था जब उसे फाइनल में जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले सोमवार को दक्षिण कोरिया की किम सो-येओंग एवं कोंग ही योंग की जोड़ी ने हमवतन ली सो-ही एवं शीन सेयुंग-चान की जोड़ी को हराकर इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।

इसे भई पढ़ें…

निशानेबाजी में ऐश्वर्य और संजीव राजपूत का निराशाजनक प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में जगह बनाने से चूके

संबंधित समाचार