कानुपर: 10 रुपए लाओ वैक्सीनेशन कराओ का प्रधान ने किया खुलासा, जानिए क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सरकार वैक्सीनेशन अभियान के लिए जहां लोगों को जागरूक कर रही है तो वहीं सरकारी स्वास्थ्य महकमा सरकार की किरकिरी करवाने में लगा हुआ है। ताजा मामला कानपुर देहात के राजपुर विकासखंड के रमाऊ गांव का जहां स्वास्थ्य विभाग गांव के लोगों से वैक्सीन लगवाने के नाम पर 10 रुपए वसूले जा रहे है। …

कानपुर। सरकार वैक्सीनेशन अभियान के लिए जहां लोगों को जागरूक कर रही है तो वहीं सरकारी स्वास्थ्य महकमा सरकार की किरकिरी करवाने में लगा हुआ है। ताजा मामला कानपुर देहात के राजपुर विकासखंड के रमाऊ गांव का जहां स्वास्थ्य विभाग गांव के लोगों से वैक्सीन लगवाने के नाम पर 10 रुपए वसूले जा रहे है। जो लोग यह पैसे देने में असमर्थ थे उनको वैक्सीनेशन के लिए कई दिन दौड़ना पड़ता था।

इस बात का पता लगते ही गांव के प्रधान जमाल अहमद ने जब इसका विरोध दर्ज कराया तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने गांव वालों का पैसा वापस दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी प्रधान ने बनवा कर वायरल कर दिया। महिला डॉक्टर ने वसूली के लिए अपने ड्राइवर को लगाया था। गांव वालों कि माने तो यह पूरा खेल पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में एक महिला डॉक्टर ने इस काम के लिए अपने ड्राइवर मुकेश को लगा रखा था। वह गांव वालों का रजिस्ट्रेशन करता था और 10 रुपए वसूलता था। गांव वालों ने बताया कि हमारे गांव की दूरी कानपुर से करीब 70 किलोमीटर है और डॉक्टर मैडम कानपुर से आती है, यह वसूली डीजल के नाम पर की जाती थी। जब इस बारे में गांव के प्रधान जमाल अहमद को पता चला तो उन्होंने वैक्सीनेशन केंद्र में जा कर इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

संबंधित समाचार