लखनऊ: शिक्षक अभ्यार्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने SCERT कार्यालय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यलय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और अभ्यार्थियों बीच गहमा-गहमी भी देखने को मिली। बता दें कि अपने मांग को लेकर हजारों अभ्यार्थी पहले SCERT कार्यालय …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने SCERT कार्यालय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यलय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और अभ्यार्थियों बीच गहमा-गहमी भी देखने को मिली।
बता दें कि अपने मांग को लेकर हजारों अभ्यार्थी पहले SCERT कार्यालय पहुंच, लेकिन अभ्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने उन्हें वहां खदेड़ दिया। जिसके ये अभ्यार्थी वहीं झुंड बनाकर हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यलय पर पहुचकर वहां प्रदर्शन शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये उनकी मांगें नहीं सुन रहे बल्कि उन्हें मारपीट कर ईको गार्डन भेज जा रहे हैं। ईको गार्डन में प्रदेशभर से आए हजारों की संख्या में अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती में 22000 पद जोड़ने की मांग और 9700 नई शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उनका आरोप है कि हजारों अभ्यर्थी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रियाएं पूरी नहीं कर रही है। साथ ही आवाज उठाने पर उन्हें मारा-पीटा जा रहा है। उधर, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को मिलने के लिए बुलाया था। अभ्यर्थियों के दो सदस्यीय डेलीगेशन को मिलने के लिए बुलाया गया था।
