सीतपुर: पुलिस चौकी के सामने हुई बड़ी वारदात, महिला को बंधक बनाकर की गई लूट
सीतापुर। शहर की तानसेनगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित सरकारी कॉलोनी में सोमवार की दोपहर लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने एक कर्मचारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात अंजाम दे डाली। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात अंजाम …
सीतापुर। शहर की तानसेनगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित सरकारी कॉलोनी में सोमवार की दोपहर लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने एक कर्मचारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात अंजाम दे डाली। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने धारदार हथियार से उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात अंजाम देकर लुटेरे भाग निकले, लेकिन मौका ए वारदात के ठीक सामने स्थित चौकी के पुलिस कर्मियों को जानकारी तक नहीं हो पाई।
जख्मी महिला होश आने पर जब घर के बाहर निकली और शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ट्रेजरी में तैनात वरिष्ठ लिपिक सरोज मिश्रा का शहर के लाल बाग स्थित तानसेनगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने वाली सरकारी कॉलोनी में आवास आवंटित है।

बीमारी के चलते सरोज मिश्रा परिवार के अन्य लोगों के साथ इस दौरान लखनऊ में अपना इलाज करा रहे थे। यहां सरकारी आवास में उनकी पत्नी सौम्या मिश्रा घर में अकेली थी। सोमवार की दोपहर दो बदमाश उनके सरकारी आवास पर आ धमके और बेल बजाई। बेल की आवाज सुनकर सौम्या मिश्रा बाहर निकली। दरवाजा खोला। जैसे ही दरवाजा खुला दोनों बदमाश उनक धक्का देकर अंदर घुस गए। जिसके बाद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। सौम्या मिश्रा ने लूट का विरोध किया।
इस पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में सौम्या बेहोश हो गई। जिसके बाद बदमाश घर से लूटपाट कर भाग निकले। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो चीख पुकार करते हुए घर के बाहर निकली। आसपास मौजूद लोगों को जानकारी दी। लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर पाकर सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर टीपी सिंह, क्राइम ब्रांच सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
इस बीच बेहोशी की हालत में सौम्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बदमाश कितनी कीमत का सामान लूट ले गए हैं, इसके बारे में घर के लोगों ने समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं दी थी। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा सवाल
शहर में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। मौका ए वारदात के ठीक सामने शहर कोतवाली की तानसेनगंज पुलिस चौकी मौजूद है। इस पुलिस चौकी में हर वक्त पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। यह शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका है। इसके बावजूद दिनदहाड़े एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी को जख्मी कर हुई लूट की वारदात पुलिस की लापरवाही का नतीजा मानी जा रही है।
परिवार के संपर्क में आने वालों से पुलिस करेगी पूछताछ
घटना की खबर पाते ही सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। क्राइम ब्रांच, फिंगरप्रिंट व सर्विलांस सेल सहित पुलिस की कई टीमें घटना की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई हैं। पुलिस कई एंगिल पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। परिवार के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। पीड़ित के घर और कॉलोनी में रोजमर्रा आने-जाने वाले प्राइवेट कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
