पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर रचा इतिहास, मायावती ने दी बधाई
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश को गौरवान्वित कराने पर बधाई दी है। मायावती ने पीवी सिंधु के पिछले प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें कठिन कीर्तिमान हासिल करने वाली खिलाड़ी बताया है। …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश को गौरवान्वित कराने पर बधाई दी है। मायावती ने पीवी सिंधु के पिछले प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उन्हें कठिन कीर्तिमान हासिल करने वाली खिलाड़ी बताया है।
उन्होंने ट्वीट कर सिंधु को शुभकामनाएं दीं हैं। मायावती ने लिखा, विश्व बैडमिंटन चौम्पियन पी वी सिंधू द्वारा टोक्यो ओलम्पिक में भी कांस्य पदक जीत कर देश को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई। इससे पहले सिंधू ने रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। इस प्रकार दो ओलम्पिक पदक जीतने का दुर्लभ कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया है।
बता दें रविवार को टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन पीवी सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता था। जिसके बाद भारत के खाते में कुल पदकों की संख्या दो हो गई है। भारत के लिए पहला पदक वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता था।
