हरदोई: हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को मारी टक्कर, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में लाखों की लूट की एक वारदात से सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के रूपापुर-पाली मार्ग पर रहतौरा गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया, और सर्राफा व्यापारी से तमंचे की नोक पर जेवरात से भरा झोला …

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में लाखों की लूट की एक वारदात से सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के रूपापुर-पाली मार्ग पर रहतौरा गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया, और सर्राफा व्यापारी से तमंचे की नोक पर जेवरात से भरा झोला लेकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों की और व्यापारी से छीना झपटी भी हुई। बता दें कि पाली नगर के मोहल्ला बाजार निवासी अमरनाथ रस्तोगी पुत्र भोलानाथ रस्तोगी की रूपापुर चौराहे पर सर्राफा की दुकान हैं।

सोमवार की शाम को अमरनाथ बाइक से अमरनाथ बाइक से घर आ रहे थे। आगे दूसरी बाइक पर नौकर के साथ पिता भोलानाथ थे। अमरनाथ जैसे ही पाली मार्ग पर रहतौरा के पास अनुज मिश्रा के फार्म हाउस के पास पहुंचा। पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार अमरनाथ गिर पड़ा। कार से उतरकर हथियारबंद बदमाशो ने तमंचे की नोक पर अमरनाथ रस्तोगी के पास मौजूद जेवरातों से भरा झोला छीन लिया। जब अमरनाथ ने विरोध किया तो बदमाशो ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया।

जिसके बाद चारों बदमाश जेवरातों से भरा झोला लेकर रूपापुर की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कम्प मच गया। पड़ोस में खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने लूट की वारदात को अपनी आंखों से देखा। पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने पाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बेनी माधव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और जांच पड़ताल की। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक करीब 5 से 6 लाख तक के जेबर बैग में मौजूद थे। थानाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बारे में जांच की जा रही हैं।

संबंधित समाचार